Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : महाअष्टमी में श्रद्धालुओं ने की महागौरी की उपासना

Chandwa  :  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने महागौरी की उपासना की. महिलाएं उपवास रखकर मां दुर्गा की अराधना में लीन दिखीं. पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरे प्रखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई जगहों पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. पूजा समिति के द्वारा पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं. पूजा पंडालों के निर्माण व साज-सज्जा में लाखों रुपए के खर्च आए हैं. नवरात्र की महाअष्टमी को श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. पूजा में बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रुकरुक कर बारिश होने के कारण पैदल चलने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण व्यापारी भी चिंतित नजर आ रहे हैं. वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चंदवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में जवान सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद दिखे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ug-final-result-released-students-breathed-a-sigh-of-relief/">धनबाद

: यूजी फाइनल का रिजल्ट जारी, छात्रों ने ली राहत की सांस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही