Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने विभिन्न प्रखंडों का किया दौरा

Advertisement
Advertisement
  • जिला में युवा मोर्चा बनेगा धारदार : रंजीत
Chandwa :  झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा (झामुमो) जिला सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत उरांव दो दिनों तक (सोमवार व मंगलवार) लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बालूमाथ, बारियातु,  हेरहंज प्रखंड के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और झारखंड युवा मोर्चा का भी गठन किया. ताकि लातेहार में पार्टी संगठन को मजबूती मिल सके. सभी नये पदाधिकारियों का पार्टी में स्वागत किया गया. साथ ही पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी हित में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया. (पढ़ें, सांप">https://lagatar.in/14-year-old-prachi-sharma-becomes-serious-due-to-snake-bite/">सांप

काटने से 14 वर्षीय प्राची शर्मा हुई गंभीर)

युवा मोर्चा को सशक्त व धारदार बनाया जायेगा

रंजीत उंराव ने कहा कि झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के मार्गदर्शन पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा मोर्चा को सशक्त करते हुए धारदार बनाया जायेगा. किसी भी संगठन के लिए युवाओं का अहम रोल होता है. युवा, संगठन की रीढ़ हड्डी है. युवाओं के बगैर सशक्त संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए रूपरेखा तैयार करने की भी बात कही. कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीणों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है. दौरा कार्यक्रम में मोहम्मद सरफराज ने सक्रिय भुमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-indias-great-start-against-sri-lanka-if-they-win-today-then-the-ticket-to-the-final-is-assured/">एशिया

कप : भारत की श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत, आज जीते तो फाइनल का टिकट पक्का

संगठन विस्तार का किया गया कार्य

संगठन विस्तार का कार्य करते हुए औरंगजेब खान को बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वहीं दिलीप उरांव, संतोष उरांव व जयराम गंझू उपाध्यक्ष, बहादुर उरांव  सचिव और इदु अंसारी कोषाध्यक्ष चुने गये.  विश्वनाथ साहू बारियातु प्रखंड के अध्यक्ष , रवि यादव, अनिल यादव व मोहन गंझू उपाध्यक्ष, आकाश गंझू सचिव और  प्रलात उरांव कोषाध्यक्ष बनाये गये. भोला कुमार यादव हेरहंज प्रखंड के अध्यक्ष, चतुर्गुण भोक्ता, धीरेंद्र सिंह व मोहम्मद सद्दाम  उपाध्यक्ष, राकी लोहरा सचिव और मकबूल अंसारी कोषाध्यक्ष चुने गये. ब्रह्मदेव प्रजापति चंदवा प्रखंड के अध्यक्ष, जतरू कुमार मुंडा, बुधन गंझू व मो. एजाजूल उपाध्यक्ष,  केश्वर सिंह सचिव और गणेश गंझू कोषाध्यक्ष बनाये गये. मंगलवार दौरे में महुआडांड़ प्रखंड के अध्यक्ष सैफ अली, उपाध्यक्ष विक्रम शाह टोप्पो व मेहंदी हसन, सचिव नवीन प्रकाश तिर्की और कोषाध्यक्ष अरशद अंसारी चुने गये. गारू प्रखंड के अध्यक्ष अजय टोप्पो, उपाध्यक्ष मंसूर आलम, अरुण बृजिया व सचिन रूबेन मिंज और कोषाध्यक्ष पूरन सिंह बनाये गये. वहीं सरयू प्रखंड के अध्यक्ष उल्कन सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अनिल कुमार उरांव व मिस्टर अंसारी, सचिव जठा नायक और कोषाध्यक्ष रामकिशन उरांव बनाये गये. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-on-the-instructions-of-dc-assistant-director-listened-to-the-problems-of-common-people-in-janata-darbar/">गढ़वा

: डीसी के निर्देश पर सहायक निदेशक ने जनता दरबार में सुनी आमलोगों की समस्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही