Search

 
 
 

चंदवा : पीकर और ब‍िना हेलमेट-कागजात के वाहन चलाने वाले संभल जाएं, नहीं तो…

 
Chandwa : डीसी भोर सिंह यादव के निर्देश पर मंगलवार को दूसरे दिन भी थाना के समीप जिला परिवहन विभाग के द्वारा हेलमेट व ड्रंक एन ड्राइव के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिना हेलमेट व कागजात के परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई. जांच में कई वाहन चालक बिना हेलमेट व कागजात के पकड़े गए, जिनसे हजारो रुपए जुर्माना भी वसूला गया. जांच कर रहे परिवहन कर्मी ऋषिराज कुमार व रजनीकांत कुमार ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार चलाया जाएगा. नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई भी की जायेगी. साथ उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट व वाहन से संबंधित कागजात साथ लेकर चलने की भी अपील की है. ज्ञात हो कि इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है. बीते सोमवार शाम भी सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई. बढ़ते दुर्घटना को लेकर समय-समय पर परिवहन विभाग वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील भी करती रही हैं, बावजूद इसके वाहन चालक बिना हेलमेट और नशे में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-campaign-for-trade-license-and-holding-tax-recovery-of-rs-51-thousand-revenue/">हजारीबाग

: ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स के लिए चला अभियान, 51 हजार रुपये राजस्व की वसूली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही