Search

 
 
 

चंदवा : पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला का पैर कटा, रिम्स रेफर

 

तीन घंटे बाद रिम्स भेजी गयी घायल महिला

Chandwa (Latehar) : शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड टोरी जंक्शन में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला का पैर कट गया. घायल महिला को आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से ट्रेन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा पहुंचाया. यहां डाॅ. नीलिमा ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह-गोमो अप पैसेंजर ट्रेन टोरी पहुंच कर रूकी थी. इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रही महिला उतरते समय अनियंत्रित हो ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे एक पैर कट गया. परिजन के नहीं पहुंच पाने की स्थिति में महिला घंटों स्वास्थ्य केंद्र में पड़ी रही. बाद में महिला के रिश्तेदार विनोद उरांव और सुलेन्द्र उरांव गांंव से स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के द्वारा लगभग तीन घंटे बाद रिम्स ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-young-man-and-a-girl-fell-in-love-in-a-moving-train-then-police-entered/">पलामू

: चलती ट्रेन में युवक-युवती को हो गया प्यार, फिर हुई पुलिस की इंट्री…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही