Search

 
 
 

चंदवा : योजना पूरी होने के बाद भी पैसे का नहीं हो रहा है भुगतान, लाभुक परेशान

 
Chandwa  :  प्रखंड क्षेत्र के बोदा पंचायत के लुकुइया गांव में ईश्वर गंझू के घर के नजदीक से विद्यालय तक लाभुक रुपक चौधरी के द्वारा नाली सफाई एवं मरम्मती का कार्य किया गया था. योजना दो लाख चौबीस हजार की थी. इसी दौरान पंचायत सचिव और जेई के द्वारा घूस मांगे जाने पर निगरानी विभाग से शिकायत की गई. इसके बाद दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवा दिया गया था. लाभुक रुपक चौधरी ने काम तो पूरा करवा दिया लेकिन भुगतान अधर में लटक गया. भुगतान नहीं मिलने से लाभुक परेशान है, मेटेरियल देने वाला सप्लायर रूपए के लिए लाभुक को लगातार परेशान कर रहा है. काम के पूरा हो जाने पर भी दो किस्त में मात्र एक लाख पचास हजार रुपए का ही भुगतान मिल पाया है, बाकी पैसों के लिए लाभुक रुपक चौधरी ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि एमबी नहीं है जिस कारण भुगतान नहीं हो रहा है. पंचायत सचिव ने इस मामले में कहा कि मेरे से पहले की योजना है, उस विषय में बीडीओ और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ही बता पाएंगे. इसे भी पढ़ें–सरकारी">https://lagatar.in/government-doctors-called-off-ayushman-strike-got-assurance-from-the-government/">सरकारी

डॉक्‍टरों ने वापस लिया आयुष्मान हड़ताल, सरकार से मिला आश्वासन [wpse_comments_tempate]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही