Search

 
 
 

चंदवा : नववर्ष पर पर्यटन स्थलों पर दिखा मेले जैसा नजारा

 
Chandwa, Latehar: चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकनिक स्पॉट नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों से गुलजार रहे. पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला. नये साल की खुशी पर लोगों ने दोस्तों व परिजनों के साथ जमकर मस्ती की. नये साल के स्वागत में रविवार दिन से ही पिकनिक मनाने की तैयारी चल रही थी. लोगों ने पिकनिक को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी भी की. देर रात से ही नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था. लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को फोन और वाट्सएप पर मैसेज भेज नये साल की बधाई देते नजर आये. नववर्ष की सुबह लोग नगर मंदिर पहुंचकर सुख शांति की कामना की. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-governments-decision-to-build-an-industrial-town-is-right-tv-narendran/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार का इंडस्ट्रियल टाउन बनाने का फैसला सही : टीवी नरेंद्रन

सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

नगर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ पर्यटन स्थलों की ओर चल पड़े. दिन भर सड़क वीरान जबकि पर्यटन स्थल गुलजार रहे. प्रखंड के चंदवा लोहरदगा सीमाने पर स्थित कांति झरना, ढोंटी झुंझुनिया वाटर फॉल, हिंडाल्को पार्क समेत 27 नम्बर ब्रिज पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गयी. जंगलों पहाड़ों के बीच प्रकृति की गोद में बसे कांति झरना की सुंदरता का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया ऊंचाई से गिरते पानी की सुंदरता भी पर्यटकों का मन मोह रही थी. शहर के इंदिरा गांधी चौक पर पुलिस प्रशासन की टीम दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट चेकिंग करते दिखे. पुलिस की टीम लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी अपील कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-crowd-of-tourists-gathered-at-tilaiya-dam-police-seen-ready/">कोडरमा

: तिलैया डैम में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पुलिस दिखी मुस्तैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही