Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : टोरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू

Advertisement
Advertisement
राजनीतिक दलों और आमलोगों ने कई बार किया था आंदोलन Chandwa, Latehar: टोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा की ओर पैदल पार पथ का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया. बता दें कि इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और आमलोगों ने कई बार आंदोलन किया था. 30 अक्टूबर को माकपा नेता सह कामता पंसस अयूब खान ने कफन सत्याग्रह कर टोरी स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी. फुट ओवरब्रिज आंदोलन में कांग्रेस, भाजपा, राजद, झामुमो, भाकपा, लोजपा, भाकपा माले, झारखंड मजदूर किसान समिति, जदयू और पत्रकारों ने भी समर्थन किया था. निर्माण कार्य शुरू होने पर अयूब खान ने सबों का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह लंबे संघर्ष का परिणाम है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-implicated-public-will-teach-bjp-a-lesson-abhishek-singh/">हेमंत

सोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह

अयूब खान ने रेल अधिकारियों को दिया धन्यवाद

अयूब खान ने कहा कि फुट ओवरब्रिज निर्माण होने से शुक्रवार बाजार से हाई स्कूल जाने वाले लोगों को सहूलित होगी. दशकों से यह मांग उठाई जा रही थी. निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद भी एक वर्ष से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था. कार्य शुरू होने पर उन्होने हाजीपुर रेलवे जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल और धनबाद रेलमंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा को धन्यवाद और साधुवाद दिया है. साधुवाद देने वालों में माकपा के जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, रसीद मियां, अंचल सचिव बैजनाथ ठाकुर, ललन राम, बीगन राम, कुलेश्वर साव, पचु गंझू, साजिद खान, द्वारिका ठाकु आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-नये">https://lagatar.in/the-committee-headed-by-pm-will-meet-on-wednesday-to-select-the-new-election-commissioner/">नये

निर्वाचन आयुक्त के चयन के लिए पीएम की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक बुधवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही