Search

 
 
 

चंदवा : बनहरदी में 17 सितंबर से बालक-बालिका वर्ग का फुटबॉल टूर्नामेंट

 
  • बनहरदी में फुटबॉल टूर्नामेंट 17 सितंबर से
  • टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग ले सकते हैं  भाग 
Chandwa : फुलवारी फुटबॉल क्लब बनहरदी आगामी 17 सितंबर से प्रखंड के बनहरदी (दूध कलेक्शन सेंटर के सामने) में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा. जिसमें बालक और बालिका वर्ग भाग ले सकते हैं. क्लब के अध्यक्ष हिरेंद्र उरांव और अरविंद उरांव ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग की 32 टीमें और बालिका वर्ग की 12 टीमें हिस्सा ले सकती हैं. बालक वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 1650 व बालिका वर्ग के लिए 1250 रुपये है. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-halla-bol-pm-taking-credit-for-chandrayaan-3s-landing-failing-to-cooperate-with-isro/">कांग्रेस

का हल्ला बोल, पीएम चंद्रयान-3 की लैडिंग का श्रेय ले रहे, इसरो का सहयोग करने में विफल रहे हैं)

ऐसे ले सकते हैं टूर्नामेंट में भाग

बालक वर्ग के विजेता टीम को पहला और दूसरा पुरस्कार के रूप में मांदर, खस्सी और ट्रॉफी दी जायेगी. वहीं तीसरा पुरस्कार नगाड़ा, खस्सी और ट्रॉफी रखा गया है. इसके अलावा तौथा पुरस्कार के रूप में घंटा, खस्सी और ट्रॉफी दी जायेगी. इसी तरह बालिका वर्ग में पहलाऔर दूसरा पुरस्कार खस्सी, लालपार साड़ी, तीसरा पुरस्कार खस्सी और सरना गमछा दिया जायेगा. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ी प्रवेश शुल्क 8210831864 (फोनपे) कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-teacher-recruitment-examination-candidates-created-ruckus-due-to-non-biometric-test/">बिहार

शिक्षक भर्ती परीक्षा : बायोमेट्रिक जांच नहीं होने से अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही