Search

 
 
 

चंदवा : गौरव शहीद जतरा मेला का आयोजन

 
Chandwa, Latehar : चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव निंद्रा के तत्वावधान में जतरा मेला का आयोजन किया गया. मेला में बतौर अतिथि स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम मौजूद रहे. मौके पर विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डुमोरो पंचायत के टाना भगतों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है. टाना भगतों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभायी थी. उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष शिव शंकर टाना भगत के नेतृत्व में पारंपरिक पूजा-पाठ तथा भजन के साथ किया गया. उन्होंने बताया कि डुमारो पंचायत का प्रखंड में अपना एक विशेष स्थान है. डूमारो पंचायत के नौ स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए शहीद हो गये थे. इनमें भोला टाना भगत, बिरसा टाना भगत, शनि टाना भगत, मकु टाना भगत, साधु टाना भगत, .एतवा टाना भगत, .ठीबरा टाना भगत, थोलवा टाना भगत और कोटेया टाना भगत का नाम शामिल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुनिता खलखो ने की. मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू उरांव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-a-former-congress-leader-were-murdered-over-a-dispute-over-connecting-electricity-lines-three-accused-arrested/">पलामू

: बिजली तार जोड़ने के विवाद में हुई थी पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही