Search

 
 
 

चंदवा : विश्वासमत हासिल करने पर महागठबंधन के नेताओं ने सीएम को दी बधाई

 
Chandwa, Latehar: माकपा नेता अयूब खान ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरीके से विपक्ष की निर्वाचित सरकारों को गिराने का गंदा खेल खेलने की कोशिश कर रही है, उसे झारखंड ने बेनकाब कर दिया है. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन की सरकार भी तेजी से जनहित को कामों को आगे बढ़ाएगी. वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश गंझू ने कहा कि झारखंड में विपक्ष के नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया है. विपक्ष जिस प्रकार हमारे नेता हेमंत सोरेन को परेशान करने का काम किया है उसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी. जबकि प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर ने कहा कि झारखंड में भाजपा की धनबल डर-भय की राजनीति कामयाब नहीं हुई. इंडिया गठबंधन के विधायकों की एकजुटता के आगे किसी की नहीं चली. बहुमत हासिल करने के बाद यह उम्मीद जगी है कि अब राज्य में तेजी से विकास होगा. इसे भी पढ़ें-डीएसपी">https://lagatar.in/posting-order-of-dsp-rajendra-dubey-and-bhola-singh-canceled/">डीएसपी

राजेंद्र दुबे और भोला सिंह के पोस्टिंग का आदेश हुआ विलोपित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही