Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : करम पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chandwa : भाई-बहन के प्यार का पर्व करमा की पूर्व संध्या पर चंदवा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर पवित्रता का ख्याल रखकर करम डाल की विधि विधान से युवक युवतियां ने पूजा पाठ की. जंगल से करम डाल काट कर अखरा में ला कर करमा धरमा समेत सात भाई बहन की कहानी गांव के बुजुर्ग से सुना. उसके बाद पूरी रात मांदर की थाप पर नाचते हुए करम पूर्व समारोह धूमधाम से मनाया. युवा ही नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी इसका भरपूर आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें :ट्रेन">https://lagatar.in/terror-in-the-area-due-to-the-incident-of-robbery-in-train-police-should-intervene-soon-pratul-shahdev/">ट्रेन

में डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत, पुलिस जल्द करे उद्भेदन : प्रतुल शाहदेव  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-24-at-16.25.00-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मनमोहक कार्यक्रम किये गये प्रस्तुत

करम पर्व की पूर्व संध्या समारोह का भव्य आयोजन कुसुम टोली स्थित कृषि फार्म प्रांगण में हुआ. इस मौके पर युवा सरना समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी नशा के नाम पर सभी जगह बदनाम है. पर हम इस मंच से कहते हैं कि यह कार्यक्रम शुद्ध रुप से नशा मुक्त होगा और यह आगे भी बरकरार रहेगा. कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य मंडलियों ने एक से बढ़कर एक रोमांचक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर बिमल उरांव अध्यक्ष युवा सरना समिति, मुकेश उरांव सचिव, कोषाध्यक्ष धनंजय भगत, चंद्रदेव उरांव पाहन, चंद्रदेव उरांव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बरकट्ठा">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition-2/">बरकट्ठा

 के पैसरा में बही अध्यात्म की बयार, 551 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने उठाया कलश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही