Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Chandwa : स्थानीय दुबे जी गोला परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा दुबे जी के गोला से निकलकर मेन रोड होते हुए देवनद तट पर पहुंची, जहां कलश में जल लेने के बाद यात्रा पुनः दुबे जी के गोला पहुंची. इस दौरान कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/investigating-agencies-jharkhand-are-not-able-to-complete-the-investigation-of-big-cases-on-time/">झारखंड

की जांच एजेंसियां तय समय पर नहीं कर पाती बड़े मामलों की जांच पूरी
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय सिया राम, जय हनुमान आदि जयकारे लगाए. मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक संजय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को अग्नि मंथन, पंचांग पूजन व यज्ञ, 30 मई को प्रतिमा का अधिवाश, 31 मई को प्रतिमा का नगर भ्रमण तथा एक जून को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. अनुष्ठान संपन्न कराने को लेकर वाराणसी से पुरोहितों की टीम चंदवा पहुंच चुकी है. जिसमें आचार्य पंडित रामनिवास रिछारिया, नीलमणि तिवारी, सतीश त्रिपाठी, किशन भार्गव और आशीष पटारिया शामिल हैं. मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरव

के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही