Search

 
 
 

चंदवा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला 15 सितंबर को

 
Chandwa : चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 सितंबर सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य मेला लगेगा. जो शाम 4 बजे तक रहेगा.  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा कुमारी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में शुगर, बीपी, मोतियाबिंद, मलेरिया, फाईलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग, मानसिक रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण व चिकित्सीय परामर्श व निःशुल्क दवा उपलब्ध करवाया जायेगा. इसके अलावे आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड (जिसमें मरीज का डाटा सेव करके रखा जाता है) के साथ-साथ यूडीआईडी (रजिस्ट्रेशन) भी किया जायेगा.  प्रभारी ने लोगों से स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की.  अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dmo-took-action-regarding-illegal-sand-mining-transportation-and-storage/">पलामू

: अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर डीएमओ ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही