चंदवा : तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारा धक्का, घायल
Chandwa : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई. राहगीरों ने उसे इलाज के लिए चंदवा सीएचसी में भर्ती कराया. वहां डॉक्टर नीलिमा ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि युवती के पैर, सिर और सीने में चोट है. अंदरूनी चोट की जांच के लिए एक्स-रे करने की जरूरत है. हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका एक्स-रे नहीं हो पाया था. मौके पर मौजूद युवती के पिता बैजू मुंडा ने बताया कि बेटी राजमंती कुमारी रांची से बीए की परीक्षा लिखकर ट्रेन से टोरी स्टेशन पर उतरी. वहां से अपने घर चंदवा के महुआमिलान जा रही थी. चंदवा मेन रोड राजेश स्टोर के समीप तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वह घायल हो गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment