Search

 
 
 

खूंटी : डिवाइडर से टकराया हाईवा. घायल चालक रिम्स रेफर

 
khunti   : शनिवार शाम को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. घटना तमाड़ में रायडीह की है जहां अधूरे फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. जमशेदपुर से मुंबई जा रहा हाइवा की काफी तीव्र गति होने के टक्कर हुई. इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि डिवाइडर भी टूट गया. जानकारी मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए घायल चालक को स्थानीय पीएचसी उपचार कराने ले गई. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. बताया जाता है कि चालक नजीर आलम चांडिल का निवासी है और एकदम नये हाइवा को लेकर मुंबई जा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को अपने कब्जे में कर लिया है. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/eclipse-on-commercial-flight-from-bokaro-airport-will-have-to-wait/">बोकारो

एयरपोर्ट से व्यवसायिक उड़ान पर लगा ग्रहण, करना होगा इंतजार [wpse_comments_tempate]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही