Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र से लगभग 15 किमी दूर माल्हन पंचायत के मरमर गांव में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बाल किशुन मुंडा ने किया. गांव में सीएमपीडीआई के द्वारा कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों को भविष्य में अपनी जमीन से बेदखल होने का डर सता रहा है. इसी को लेकर ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन किया. सभा में भविष्य में संवैधानिक तरीके से आने वाली समस्या का एकजुट होकर सामना करने की बात पर सभी ने सहमति जताई. सभी ने एक स्वर में कहा कि हमारी जमीन हमसे कोई नहीं ले सकता है. कोई भी समस्या आएगी तो हमलोग मिलकर उसका सामना करेंगे. इसे भी पढ़ें : मोतिहारी">https://lagatar.in/26-deaths-due-to-spurious-liquor-in-motihari-6-policemen-suspended/">मोतिहारी
में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज [wpse_comments_template]
में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज [wpse_comments_template]
Leave a Comment