Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : बाइक के धक्के से झारखंड आंदोलनकारी की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Chandwa : चंदवा शहर के बीचो-बीच पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात सड़क किनारे खड़े झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो कार्यकर्ता दौलत खान को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कामता पंचायत के कुजरी निवासी दौलत खान, पिता इस्रायल खान राशन दुकान से कुछ सामान लेकर सड़क किनारे खड़े थे. उसी वक्त एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दौलत खान सड़क पर ही गिर गए. उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी. आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर रोष जताया. ग्रामीण प्रशासन से बाइक सवार युवक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलु कुमार, एसआई सुनील राय (थापा) दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की. थाना प्रभारी इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का मुआयना किया. आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की.

विभिन्न राजनीतिक दलों समेत सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो कार्यकर्ता के असामयिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष मोती लाल नाथ शाहदेव व जिला सचिव शमशुल होदा ने कहा कि दौलत खान झामुमो के पुराने साथी थे. उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. शोक व्यक्त करने वालो में झामुमो के जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, केंद्रीय सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड सचिव मो. इज़हार, मो. सरफराज, माकपा नेता अयूब खान, कामता मुखिया नरेश भगत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, पूर्व उप प्रमुख फिरोज अहमद, तिलैयाटांड़ अंजुमन के सदर मो. अब्दाल, मो. मोजम्मिल, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष बाबर खान, इरशाद मुन्ना, शाहिद खान, मनाजरुल खान, बबलु खान आदि शामिल हैं.

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने किया शोक सभा का आयोजन

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा प्रखंड कमेटी ने शोक सभा का आयोजन कर दौलत खान को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देते हुए मोर्चा के जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमने एक साथी को खो दिया. दौलत खान ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी. उनके जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. मौके पर सुजीत कुमार, प्रमोद गंझू, धनेश्वर उरांव समेत अन्य आंदोलनकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही