Search

 
 
 

चंदवा : टीबी मुक्त पंचायत को लेकर बारी पंचायत भवन में हुई बैठक

 
Chandwa : प्रखंड के बारी पंचायत भवन में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों समेत पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बैठक में मौजूद लोगों को टीबी बीमारी से जुड़ी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई. जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. सही समय पर सही उपचार से बीमारी को ठीक किया जा सकता है. साफ-सफाई का ध्यान रखकर लोग मरीज का विशेष ध्यान रखकर बीमारी को दूर भगा सकते हैं. मौके पर मौजूद मुखिया सुस्मिता कुमारी ने बारी पंचायत में लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाकर पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में आमजनों से सहयोग करने की बात कही. मौके पर रोजगार सेवक, एमपीडब्ल्यू, एसटीएस, सीएचओ, डीपीओ योगेंद्र मोहन, डीपीसी साबिर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही