Search

 
 
 

चंदवा : सरहुल पर्व को लेकर बैठक, आयोजन समिति का गठन

 
Chandwa, Latehar : प्रकृति पर्व सरहुल को मनाने को लेकर रविवार को चंदवा कुसुम टोली स्थित कृषि फार्म प्रांगण में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर उरांव ने की. मौके पर आगामी 11 अप्रैल को आदिवासी समुदाय का महापर्व सरहुल सर्व धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. सुचारु रूप से मनाने के लिए सरहुल पर्व आयोजन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से हरिकुमार भगत को अध्यक्ष और प्रदीप उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि सचिव मंजय उरांव और कोषाध्यक्ष विनोद उरांव बनाए गए. संरक्षक मंडली में जितेंद्र सिंह, रूपेश उरांव, राजेंद्र भगत, अनुप बड़ाईक, बीरबल भगत और शंकर भगत शामिल किए गए. मौके पर अनिल उरांव, राजेश उरांव, विनोद उरांव समेत दर्जनाधिक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-election-committee-meeting-today-candidate-may-be-announced-in-ranchi-godda-dhanbad/">कांग्रेस

चुनाव समिति की बैठक आज, रांची, गोड्डा, धनबाद पर हो सकता है प्रत्याशी का एलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही