Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामला, परिजनों से मिले JMM नेता

Chandwa: चंदवा के हाका गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर जेएमएम के नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वो इस मामले को दबने नहीं देंगे. जरुरत पड़ने पर इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व एससी एसटी आयोग से भी की जायेगी. जेएमएम नेताओं ने इस दौरान घटना स्थल का भी जायजा लिया. इस दौरान जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, भीम आर्मी के प्रदेश सचिव बीरेंद्र कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, बाबर खान, माकपा जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, सीपीएम के वरिष्ठ नेता अयुब खान, ललन राम, बहुजन चेतना मंच के जीतेंद्र सिंह, राम भजन सिंह, मो0 आलम मौजूद रहे.

"आरोपियों को मिले फांसी की सजा"

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled111-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं जेएमएम नेताओं से बात करते हुए परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घटना वाले दिन दूसरे घर में सांप निकला था ये देखने गई थी. जिसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही गुमराह करने के लिये शव को घर के पिछे लाकर रख दिया गया था. परिजनों ने इस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

"इस घटना के बाद से गांव के बच्चों में खौफ"

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled444.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाका की शिक्षिका बसंती एक्का ने बताया कि इस घटना से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी काफी असर पड़ा है, बच्चे काफी डरे हुए हैं, साथ ही कई बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं. लातेहार">https://lagatar.in/chandwa-murder-case-after-rape-with-minor-delegation-of-intellectuals-met-inspector-2/">लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-medicine-given-to-school-children-on-deworming-day/">बहरागोड़ा

: कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को खिलाई गयी दवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही