Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : निर्भया के घर पहुंचे विधायक बैद्यनाथ राम, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के हाका गांव में बीते शनिवार को पेड़ के नीचे एक बच्ची का शव बरामद हुआ था. सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई गई थी. घटना के बाद से मृतका का परिवार काफी आहत और मर्माहत है. मंगलवार को लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे. परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. विधायक करीब एक घंटा तक मृतका के घर पर रूके और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि कोई भी समस्या हो तो मुझे फोन करें, उन्होंने अपना नंबर भी परिजनों को दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-29.jpg"

alt="चंदवा : निर्भया के घर पहुंचे विधायक बैद्यनाथ राम" width="600" height="400" /> चंदवा : निर्भया के घर पहुंचे विधायक बैद्यनाथ रामइसे भी पढ़ें : 10">https://lagatar.in/chandwa-10-year-old-girl-killed-after-cruelty-anger-among-villagers/">10

साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, शव के साथ सड़क पर बैठे ...
माले एपवा की नंदिता घोष भी हाका गांव पहुंची. उन्होंने भी मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. परिजनों की माली हालत को देखते हुए उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. कहा कि मृतका को न्याय दिलाने के लिए जिस तरह की सहयोग, आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी, मैं हमेशा तैयार रहूंगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन अगर अपराधियों को नहीं पकड़ पाती है तो मैं सीबीआई जांच की मांग करूंगी. पीड़ित परिवार को को न्याय दिलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मदद करूंगी. मौके पर प्रमोद साव, गोपाल साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/31-jawans-including-three-sub-inspectors-deputed-to-police-headquarters/">तीन

सब इंस्पेक्टर समेत 31 जवान पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही