Search

 
 
 

चंदवा : शहर में निकाला गया जश्न-ए-ईद-मिलादउन्नबी पर मोहम्मदी जुलूस

 
Chandwa : इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस  ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रविवार को शहर व ब्रह्मणी, हुचलु, मालहन समेत कई जगहों पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया. शहर में जुलूस की अगुवाई अलौदीया अंजुमन के सदर असगर खान, सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान, ग्यास खान, बाबर खान, इरफान खान, हाफिज शेर मोहम्मद, कलाम कादरी संयुक्त रूप से कर रहे थे. जुलूस शुक्रबजार मदरसा अहले सुन्नत गुलशने सैयदना, कामता, बेलवाही और परसाही से निकाला गया जो कामता चेकनाका, रेलवे क्रासिंग, सुभाष चौक, मुख्य शहर, गैरेज, थाना, इंदिरा गांधी चौक होते हुए इन्दिरा गांधी बस स्टैंड पहुंचा, जहां मिलाद पढ़ा गया. देश व इलाके की अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई. मिलाद शरीफ में देश, प्रदेश और क्षेत्र की तरक्की, खुशहाली, अमन, शांति, प्यार भाईचारे की दुआ मांगी गई, शुक्रबजार, कामता, बेलवाही और परसाही में फात्हाखानी के साथ मिलादुन्नबी संम्पन्न हो गया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा  पुलिसबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. इस अवसर पर कलाम कादरी, ग्यास खान,खुर्शीद खान समेत सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे. जुलूस में अबुल अंसारी, सत्तार अंसारी, मुबारक अंसारी, आजाद अंसारी, तबारक अंसारी, मिमशाद अंसारी समेत कई मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें–बेरमो">https://lagatar.in/bermo-dhwaiya-murder-case-cpim-demands-high-level-probe/">बेरमो

: धवैया हत्याकांड, माकपा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही