Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामला, प्रबुद्धजनों के शिष्टमंडल ने की इंस्पेक्टर से मुलाकात

Chandwa: चंदवा के हाका गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर प्रबुद्धजनों के एक शिष्टमंडल ने थाने में जाकर इंस्पेक्टर से मुलाकात की. शिष्टमंडल ने अबतक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. साथ ही पुलिस को इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया. सभी की ओर से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो इसकी मांग भी की गयी. शिष्ट मंडल ने कहा कि बिना किसी दबाव के प्रशासन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का कार्य करे. लोगों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिये. इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने शिष्टमंडल को आश्वस्त कराया कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिये प्रशासन ने कमर कस ली है. साक्ष्य और सबूत जुटाये जा रहे हैं. इस दौरान थाने में रामप्रवेश यादव, महेंद्र साहू, सुरेश गंझू, राजकुमार पाठक, प्रमोद साहू, मो० अल्लाउद्दीन, अमित गुप्ता, शिवकेश्वर यादव, रामधन गंझू, राजकुमार साहू, चंद्रभूषण केसरी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-parents-are-using-gamchha-to-protect-children-from-hit-web/">किरीबुरू

: बच्चों को हिट वेब से बचाने के लिए अभिभावक कर रहे गमछा का उपयोग 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही