Search

 
 
 

चंदवा : अबुआ आवास की सूची से दिव्यांग दंपति का नाम हटाया

 
पति- पत्नी स्पष्ट बोल नहीं पाते हैं, सरकारी बाबुओं ने भी नहीं किया रहम Chandwa, Latehar: कामता पंचायत में जुबान से दिव्याग अनुसूचित जाति के एक परिवार को अबुआ आवास से वंचित कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पहले तो कुदरत की मार झेली अब सरकार बाबुओं पर बेरूखी झेल रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय से महज करीब पांच किलोमीटर दूर कामता पंचायत के ग्राम दामोदर के जोबिया ग्राम में मिट्टी के एक छोटे से घर में अनुसूचित जाति के एक दंपति अनोज राम व उनकी पत्नी गीता देवी रहते हैं. दोनो के चार संतानें हैं. दोनो पति- पत्नी स्पष्ट बोल नहीं सकते हैं. उन्होने अबुआ आवास के लिए फार्म भरा था लेकिन सूची मे उनका नाम नहीं है. चार संतान व दोनो दंपति किसी प्रकार अपने छोटे घर मे सिर छिपाते हैं.ग्रामीण भी बताते हैं कि परिवार की माली हालत सही नहीं है, बच्चों को भरण पोषण के लिए पूरे परिवार के साथ रोजी रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश पलायन कर जाते हैं. पति- पत्नी दोनों की बात स्पष्ट नहीं होने से यह परिवार अपनी लाचारी बयां भी नहीं कर पाते हैं, इस लिए उन्हें और भी परेशानी होती है, परिवार विकट समस्या से जूझ रही है. इस परिवार को कोई सरकारी सुविधाएं अब तक नहीं मिल रही है, इस गरीब परिवार को पूछने वाला कोई नहीं है. इसे भी पढ़ें-राजद">https://lagatar.in/rjd-leader-and-former-palamu-mp-ghuran-ram-will-join-bjp-tomorrow/">राजद

नेता और पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम कल भाजपा का थामेंगे दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही