Search

चंदवा : निर्भया का हुआ अंतिम संस्कार, दरिंदों को फांसी देने की उठी मांग

प्रकाश राम ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा की राशि जल्द देने को कहा Chandwa : शुक्रवार की रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया. चंदवा के हाका गांव से करीब दो किमी दूर पहाड़ की तलहटी में स्थित पाकरपानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम समेत भाजपा के कई नेता और अन्य लोग शरीक हुए. प्रकाश राम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को इससे अवगत कराया. बाबूलाल ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिलाया कि बिटिया को न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाएंगे. वहीं प्रकाश राम ने मुआवजा के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर कहा कि यथाशीघ्र पीड़ित परिवारों को मुआवजा की राशि दी जाए. प्रकाश राम ने परिजनों से कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तक वो इस मुहिम में परिजनों के साथ खड़े रहेंगे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-three-criminals-planning-robbery-weapons-also-recovered/">रांची

: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी बरामद

सांसद प्रतिनिधि ने की आर्थिक मदद

सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद साहू और राजेंद्र यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक मदद भी की. महेंद्र साहू और राजेंद्र यादव ने कहा कि आगे भी हर संभव मदद किया जायेगा. दोषी को सजा मिले इसके लिए सांसद सुनील सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की है.

चंदवा की निर्भया के दरिंदों को मिले फांसी की सजा : प्रतुल

[caption id="attachment_610271" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-27.jpg"

alt="प्रतुल नाथ शाहदेव " width="600" height="400" /> प्रतुल नाथ शाहदेव[/caption] भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव शनिवार को चंदवा के सुदूर जंगलों के बीच स्थित हाका गांव में हुए नृशंस हत्या की शिकार दलित बिटिया के घर पहुंचे. मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. प्रतुल ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए जहां भी जरूरत होगी आप मुझे याद कीजिये, मैं आपके साथ रहूंगा. यह एक नृशंस हत्या है. यह क्रूरता दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिलाता है. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिटिया को इंसाफ स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मिले. साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले. प्रतुल ने कहा कि चौथी क्लास में पढ़ने वाली इस बच्ची के साथ दरिंदों ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दी. इस क्रूरतापूर्ण घिनौनी हरकत में शामिल सभी लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. प्रतुल ने इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता कर अबतक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. प्रतुल ने कहा कि बच्ची के साथ इंसाफ हो, इसमें कही कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. प्रतुल ने कहा कि अगर अति शीघ्र इन राक्षसों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर और बड़ा आंदोलन होगा. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-leopards-orgy-injured-the-woman-and-climbed-the-tree/">बेरमो

: तेंदुआ का तांडव, महिला को घायल कर पेड़ पर चढ़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp