Search

 
 
 

चंदवा : ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

 

चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज सड़क पर दूबी के समीप घटी घटना

Chandwa : थाना क्षेत्र के चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर दूबी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर शाम एक ट्रैक्टर और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक शिवम तुरी पिता दुखन तुरी उर्फ मुड़ल तुरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि घटना में एक अन्य युवक प्रेम तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा गांव के ही रहने वाले हैं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवम कुमार को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में घायल संजय तुरी पिता प्रेम तुरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शिवम एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा संचालित माइंस में ड्रिल मशीन ऑपरेटर था. वहीं संजय तुरी उसी मशीन में हेल्पर का काम करता था. बुधवार को दोनों ड्यूटी समाप्त कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दूबी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. घायल युवक को नरेश उरांव बोरसी दाग तथा सुरेंद्र कुमार ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन की घंटी बजती रही पर किसी ने जवाब नहीं दिया. इस कारण भी घायल को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/and-the-whole-hazaribagh-started-crying/">…

और रो उठा पूरा हजारीबाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही