Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, तीन घायल

Chandwa : चंदवा-मैकलुस्कीगंज रोड पर सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि कलेश्वर गंझू ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की और दुवरलंघाई की रस्म अदा कर ऑटो से घर वापस लौट रहे थे. माल्हन पहाड़ के नजदीक शुक्रवार की रात ऑटो पलट गया. हादसे में तीन लोग घायल हो गये जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी. दो घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि भोला गंझू का इलाज चल रहा है. उनका पैर टूटा हुआ है. लोगों का कहना है कि चंदवा समेत लातेहार जिले में सड़क हादसे में काफी बढ़ोतरी हुई है. वाहन तेज चलाने की प्रवृति बढ़ी है जिससे हादसे हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/cyclonic-circulation-formed-in-the-bay-of-bengal-storm-will-come-weather-will-be-bad-from-may-7-to-9/">बंगाल

की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना, आयेगा तूफान, 7 से 9 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही