Search

 
 
 

चंदवा : सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत

 
मेनोनाइट मिशन के समीप हुई दुर्घटना, लातेहार के बेसरा के रहने वाले थे दोनों Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मेनोनाईट मिशन के समीप रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई. तेज रफ़्तार से आ रहा बारह चक्का ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गया. बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. महिला गाड़ी में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई. शव के टुकड़े सड़क में फैल गए. सड़क पर पड़े शव को देखकर गाड़ियां स्वत: रुक गयी. दोनों की पहचान नहीं हो पाई है. पर मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से बताया जा रहा है कि गाड़ी रामसागर उरांव, पिता स्वर्गीय मंजू उरांव ग्राम बेसरा लातेहार बताया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. इसे भी पढ़ें :डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-sudesh-said-education-medicine-and-justice-in-the-state-are-getting-away-from-the-poor/">डुमरी

उपचुनाव: बोले सुदेश, राज्य में पढ़ाई, दवाई और न्याय गरीबों से होता जा रहा दूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही