Search

 
 
 

चंदवा : प्रदुमन यादव की हत्या के बाद लोगों में दहशत, अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी : प्रतुल

 
Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बीती रात  चंदवा थाना के  जमुआरी ग्राम में प्रदुमन यादव की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. प्रतुल ने कहा है कि इस हत्या के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं. प्रतुल ने लातेहार पुलिस कप्तान से SIT का गठन कर इस घटना का उद्भेदन करने की मांग की है, ताकि लोगों का विश्वास सिस्टम पर फिर से मजबूत हो. प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी चंदवा थाना अंतर्गत लुकइया ग्राम में शमीम अंसारी के घर हुई भीषण डकैती की घटना और मां नगर भगवती के महा दरबार में हुई चोरी की घटना का भी उद्भेदन नहीं हुआ है. पुलिस को इन लंबित कांडों का भी उद्भेदन करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में अमन और शांति बन सके. प्रतुल ने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही है कि ग्रामीण और जंगल के क्षेत्र में कुछ आपराधिक और उग्रवादी संगठन फिर से सक्रिय हो रहे हैं. इन पर भी लगाम कसने की आवश्यकता है. पुलिस को अपने खुफिया तंत्र को भी और मजबूत करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही