Search

 
 
 

चंदवा : इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के द्वारा रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

 
Chandwa : शहर में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के द्वारा शिविर लगाकर रोगियों का इलाज करवायेगा. 15 मई से 04 जून तक रोगियों का इलाज किया जायेगा. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदादधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बीडीओ विजय कुमार दी. उन्होंने कहा कि 231वां इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट है. वहीं प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई को होगा. 15 से 20 मई को आंख एवं स्त्री, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण होगा. 16 से 21मई को मोतियाबिन्द की सर्जरी, 22 से 26 मई तक कान की जांच, 23 से 27 मई तक ऑपरेशन, 28 मई 30 तक मुड़े हुए पैर का परीक्षण और 29 से 31मई तक ऑपरेशन, 30 मई से 04 जून तक दांत की जांच की जायेगी. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/on-the-initiative-of-the-chief-minister-21-students-of-jharkhand-stranded-in-manipur-returned-safely/">मुख्यमंत्री

की पहल पर मणिपुर में फंसे झारखंड के 21 विद्यार्थी सकुशल लौटे

मुफ्त में होगा इलाज

सभी बीमारियों का इलाज मुफ्त में होगा. इसके लिए पंजीकरण का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में किया जाएगा. इसके बाद मरीज को जांच एवं इलाज के लिए टोरी जंक्शन पर खड़ी लाइफ लाइन ट्रेन ले जाया जायेगा. ऑपरेशन के उपरांत मरीज के साथ एक अटेंडेंट के रहने खाने की व्यवस्था प्रखंड कार्यालय परिसर में की गई है. मौके पर प्रोजेक्ट के चंदन कुमार, मुखिया जतरू कुमार मुंडी, सुखब सिंह, सुनीता समेत अन्य मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-supremo-will-come-next-month-preparation-to-make-the-program-historic/">धनबाद

: आजसू सुप्रीमो अगले माह आएंगे, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही