Search

 
 
 

चंदवा : प्रचंड गर्मी में बिजली कट की समस्या से लोग हलकान

 
Chandwa : चंदवा में पड़ रही प्रचंड गर्मी से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हैं. गर्मी की वजह से पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. मगर घर के अंदर भी लोगों को चैन नहीं है. प्रचंड गर्मी में बिजली कट की समस्या से लोग हलकान और परेशान हैं. शुक्रवार को दोपहर को कटी बिजली देर रात बहाल हुई, मगर थोड़ी देर बाद फिर कट गई. इससे पूरे दिन और रात लोग परेशान रहे.

सूख गए नदी-नाले, पानी के लिए भटक रहे जानवर 

प्रखंड क्षेत्र में नदी-नाले सूख गए हैं. पानी की किल्लत से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हैं. जानवर पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं.

प्रचंड गर्मी के बीच स्कूल खुलने की बात से चिंतित हैं अभिभावक

प्रचंड गर्मी के बीच स्कूल खुलने की बात पर बच्चे और अभिभावक काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. राज्य सरकार ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों में चल रही छुट्टियों को 12 जून से बढ़ाकर 17 जून कर दिया था. पर मौसम में कोई बदलाव नहीं होता देख अभिभावक अब भी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही