Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : धार्मिक नारा लगाने वालों को खास समुदाय ने पीटा, पुलिस ने माहौल बिगड़ने से बचाया

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला गांव में धार्मिक नारा लगाने वालों को खास समुदाय ने पिटायी की. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह खास समुदाय के क्षेत्र में कुछ लोग पहुंचकर धार्मिक नारे लगा रहे थे. जिसके बाद नाराज होकर समुदाय विशेष के कुछ लड़कों ने घार्मिक नारा लगाने वालों की पिटाई कर दी. माहौल बिगड़ता देख चंदवा पुलिस और दोनों समुदाय के प्रबुद्ध जनों को इसकी जानकारी दी गयी. सूचना पाकर प्रबुद्ध जन और पुलिस वहां पहुंचे और कर दोनों समुदाय के साथ बैठकर मामले को शांत कराया. पुलिस और प्रबुद्ध जनों की सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से बच गया. पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने इसकी पुष्टि की. अमित गुप्ता ने कहा कि कोई बड़ा मामला नहीं था. आपस में नोंक झोंक हुई थी, उसे सामुदायिक मामला नहीं कहा जा सकता. इसे भी पढ़ें : ‘लिफाफा’">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-left-without-opening-secret-of-lifafa/">‘लिफाफा’

का ‘राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल रमेश बैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही