Chandwa : चंदवा शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है. कचरे के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. फैले गंदगी के सड़ने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. शहर के कुछ लोगों का कहना है कि इसके लिए नगर परिषद के साथ-साथ आम लोग भी जिम्मेवार हैं. लोग जहां-तहां घर का कचरा फेंक दे रहे हैं. नगर परिषद के द्वारा फैले कचरे को उठाया नहीं जा रहा है, जिससे और परेशानी बढ़ गई. जलस्त्रोतों को भी कचरा फेंककर दूषित किया जा रहा है. इससे जलीय जीवों के साथ-साथ इसके पानी से प्यास बुझाने वाले जानवरों को भी खतरा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा के प्रभारी डाॅ. नन्द कुमार पांडेय कहते हैं कि शहर में गंदगी के अंबार से बीमारी फैलने का खतरा है. लोग डायरिया और श्वास रोग के शिकार हो सकते हैं. अस्पताल परिसर का वेस्टेज दूसरे जिले से कांट्रैक्ट पर निस्तारण करवाते हैं. बाकी कचरे का प्रबंधन करना तो ब्लॉक प्रशासन या अंचल करवा सकता है. वहीं बीडीओ सह सीओ विजय कुमार कहते हैं कि हमारे यहां कोई व्यवस्था नहीं है. हम साफ-सफाई नहीं करवा सकते हैं. [caption id="attachment_604285" align="alignnone" width="1600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-10-at-5.19.01-PM-1.jpeg"
alt="चंदवा : शहर में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने का खतरा" width="1600" height="1200" /> चंदवा : शहर में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने का खतरा[/caption] इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/social-distancing-flouted-at-registration-counter-in-health-department-sadar-hospital-on-corona-alert/">कोरोना
अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी [wpse_comments_template]

Leave a Comment