Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Chandwa : लातेहार एसपी के निर्देश पर किसी भी आपात स्थिति में उपद्रवियों से निबटने को लेकर बुधवार को चंदवा पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर मेन रोड होते हुए सुभाष चौक, कंचननगरी होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पर्व त्योहार के मौके पर शांति और आपसी सौहार्द बनाएं रखें. किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें. किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, शांति व्यवस्था को भंग करने वाले को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा. फ्लैग मार्च में पुलिस बल के सैकड़ों शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही