Search

चंदवा : रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान

Chandwa : अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग दिवस के मौके पर धनबाद रेल मंडल के चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा बलों ने जागरुकता अभियान चलाया. दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया. आरपीएफ पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने दो पहिया वाहन चालक और पैदल ही बंद क्रासिंग पार करने वालों को फाटक पार करने का तरीका बताया. उन्होंने कहा कि फाटक बंद होने पर नीचे से या बगल से क्रॉस होकर रेलवे ट्रैक पार करना खतरनाक हो सकता है. यह रेल अधिनियम के तहत अपराध है. बंद फाटक पार करने वालों पर केस दर्ज हो सकता है. मौके पर नियम विरुद्ध यात्रा किये जाने पर कुल दो यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायालय डाल्टनगंज भेज दिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें : जीतन">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhi-said-nitish-kumar-will-not-make-tejashwi-cm/">जीतन

राम मांझी ने कहा- तेजस्वी को CM नहीं बनाएंगे नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//