Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : घर में अकेली पाकर नाबालिग से किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल

Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुईया गांव में एक नाबालिग आदिवासी युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर आरोपी सुकेश यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत चंदवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-gas-balloon-cylinder-explodes-at-fair-4-people-killed/">पश्चिम

बंगाल : मेले में गैस बैलून सिलेंडर फटा, 4 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी की मां डालटनगंज गई हुई थी और पिता खेत में काम करने गए थे. इसी बीच युवक उसके घर पहुंचा. नाबलिग को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची गुमशुम थी. जब उसके मां-पिता घर लौटे तो देखा बेटी काफी गुमशुम है. मां से जब बेटी से बात की तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और सारी बात अपनी मां को बताई. इसके बाद किशोरी को लेकर उसकी मां चंदवा थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी. शिकायत मिलने के साथ ही चंदवा थानेदार अमित कुमार गुप्ता के निर्देश पर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई. सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-son-of-sindri-mla-indrajit-mahto-commits-suicide-in-ranchi/">BREAKING

:सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही