Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा वासियों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल, पंप हाउस में वर्षों से खराब पड़े मशीनों की मरम्मति शुरू

Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के गुरी टांड़ स्थित पंंप हाऊस में वर्षो से खराब पड़े मशीनों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है. रांची के मिस्त्री संजय चौरसिया और चंंदवा के मोहित कुमार, बीरेंद्र उरांंव ,अजय मेहता और राकेश कुमार मशीनों की मरम्मति का काम कर रहे हैं. जल्द ही शहर वासियों को अब शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सुनील कुमार ने इसकी जानकारी दी. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-motion-of-thanks-brought-in-house-on-address-pooja-singhal-and-virendra-ram-clashed/">बजट

सत्र : अभिभाषण पर सदन में लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव, पूजा सिंघल व वीरेंद्र राम पर हुई नोंकझोंक)

करीब दो सालों से खराब पड़ा था मशीन

बता दें कि पंप हाउस में पानी सप्लाई करने वाला मशीन खराब था. जिसकी वजह से चंदवा वासियों को करीब दो सालों से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. कई बार इसे ठीक कराने की पहल की गयी. जनप्रतिनिधियों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर शहर में पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग भी की. लेकिन मशीन की मरम्मति नहीं हो पायी. अब जाकर मशीनों की मरम्मति का काम शुरू हुआ है. गर्मी की शुरुआत के पहले पेयजल की सप्लाई की खबर सुनकर शहर वासियों ने राहत की सांस ली है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/good-news-for-the-players-of-koderma-will-soon-get-the-gift-of-indoor-stadium/">कोडरमा

के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सौगात
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही