Search

 
 
 

चंदवा : दिनदहाड़े बायोडीजल पंप में लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद

 

पिस्टल की नोंक पर काउंटर से लगभग 8-10 हजार रुपये लूट कर हुए फरार

Chandwa : थाना क्षेत्र के चंदवा माल्हन मैकलुस्कीगंज मार्ग पर दुबी गांव के समीप हिन्दुस्तान बायोडीजल पंप में अज्ञात अपराधियों ने शाम के लगभग 4:30 बजे धावा बोल दिया. पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े कैश काउंटर से 8-10 हजार रुपये लूट लिए. पंप के मालिक आलोक साव ने चंदवा पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुनि सह थाना प्रभारी बब्लू कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. आलोक ने बताया कि आपाची बाइक पर सवार दो लोग पेट्रोल लेने के लिए रुके और पंप के मैनेजर पर पिस्टल तान दी. काउंटर में रखे करीब 8-10 हजार रुपये निकाल कर मैक्लुस्कीगंज की ओर भाग निकले. लुटेरे उसी रास्ते आये भी थे. उक्त लूट की घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इस मामले पर थानेदार ने बताया कि भुक्तभोगी की सूचना पर मामले की पड़ताल की जा रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. चंदवा पुलिस ने घटना की जानकारी मैक्लुस्कीगंज पुलिस को भी दी है. मैक्लुस्कीगंज पुलिस टंडवा बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. मैक्लुस्कीगंज थानेदार राणा जंगबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अलर्ट मोड में है. सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मैक्लुस्कीगंज पुलिस चंदवा पुलिस के सहयोग में तत्पर है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bagmati-boat-accident-case-5-bodies-recovered-so-far-search-for-7/">बिहारः

बागमती नाव हादसा मामला, अबतक 5 शव बरामद, 7 की तलाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही