Chandwa : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लातेहार के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने स्वच्छता रैली निकली. रैली में बच्चों ने साफ सफाई से संबंधित नारे लगाए. लोगों से अपने आस-पास साफ सुथरा रखने, कूड़ा कचरा जहां-तहां न फेंकने की हिदायत दी गई. स्वच्छता रैली राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवा के प्रांगण से निकली जो इंदिरा गांधी चौक, मिशन चौक होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची. इस मौके पर सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अरुण कुमार, कनीय अभियंता सुनील कुमार, चंदवा पूर्वी जल सहिया अंजू कुमारी, पश्चिमी जल सहिया मायावती देवी के अलावे शिक्षिका राधिका कुमारी, अश्रिता मिंज, शिक्षक मो. इम्तियाज खान समेत काफी संख्या में बच्चे मौजदू थे. इसे भी पढ़ें :इलेक्शन">https://lagatar.in/election-commission-team-reached-ranchi-review-meeting-of-dc-started/">इलेक्शन
कमीशन की टीम रांची पहुंची, डीसी के साथ समीक्षा बैठक शुरू [wpse_comments_template]
कमीशन की टीम रांची पहुंची, डीसी के साथ समीक्षा बैठक शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment