Search

 
 
 

चंदवा : पत्थर लदे ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, ट्रेलर पर सवार बुजुर्ग यात्री घायल

 
Chandwa :  थाना क्षेत्र के चंदवा-लोहरदगा सड़क पर डेढ़ टंगवा घाटी पर पत्थर लदे ट्रेलर और ट्रक में टक्कर हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में किसी तरह की हताहत नहीं हुई है. दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं. हालांकि इस हादसे में गुमला से ट्रेलर पर सवार एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया. मोहबिबुल्ला को चंदवा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. हबीबुल्ला के कमर और जांघ में चोट आयी है और वो उठ-बैठ नही पा रहा है. (पढ़ें, असम">https://lagatar.in/posters-of-pathan-film-burnt-in-assam-shah-rukh-called-assam-cm-at-2-am-got-assurance/">असम

में पठान फिल्म के पोस्टर जले, शाहरुख ने रात दो बजे असम CM को फोन किया, मिला आश्वासन)

राउरकेला से गोरखपुर के लिए चला था ट्रेलर

बताते चलें कि शनिवार रात में राउरकेला से पत्थर लोड कर ट्रेलर गोरखपुर के लिए चला था. रविवार को करीब 11-12 बजे चंदवा-लोहरदगा सड़क पर डेढ़ टंगवा घाटी पर पत्थर लदे ट्रेलर ने कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ब्रेक डाउन ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-collision-between-gas-tanker-and-truck-tanker-driver-burnt-alive/">कोडरमा

: गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर, टैंकर चालक जिंदा जला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही