Search

 
 
 

चंदवा : मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका, युवक से पूछताछ

 
Chandwa, Latehar:  चंदवा माल्हन मैक्लुस्कीगंज मुख्य पथ पर डोड़का पुल के नजदीक कुछ युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था में देखे गये. युवकों के संग युवती की स्थिति अच्छी नहीं लग रही थी. युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. उसके कपड़े कई जगहों से फटे हुए थे, यह देख जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित ने पूछताछ कर जानकारी लेनी चाही. इस पर युवक उनसे बदतमीजी पर उतर आया. घटना के बाद जिप सदस्य रोहित ने चंदवा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही कुछ युवक फरार हो गये. घटनास्थल से पुलिस ने एक युवक, मूक बधिर युवती और एक बाइक को थाना ले आयी. बोल नहीं पाने के कारण युवती कहां की रहने वाली है, ये पता नहीं चल पाया. वहीं बारियातू निवासी युवक ने बताया कि वह मखमंदरो मांडर निवासी है और मखमंदरो से हुटाप शादी में आया हुआ है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-putoh-and-her-lover-murdered-binesar-both-arrested/">लातेहार

: पुतोह और उसके प्रेमी ने की बिनेसर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही