Search

 
 
 

चंदवा : माल्हन का तेतरगढ़ा टोला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुखिया को सुनायी आपबीती

 
Chandwa (Latehar) :  प्रखंड के माल्हन पंचायत के ग्राम गनियारी के तेतरगढ़ा टोला के ग्रामीण आजादी के 75 वर्ष गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क समेत अन्य कई मुलभुत सुविधाओं से वंचित हैं. सड़क नहीं रहने के कारण बरसात में ग्रामीण अपने गांव से निकल नहीं पाते हैं. यही कारण है कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट जाता है. सोमवार को जब स्थानीय मुखिया जतरु मुंडा पहली बार तेतरगढ़ा पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 75 साल गुजर जाने के बाद भी यहां के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़क तक उपलब्ध नहीं हो पायी है. जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के उदासीन रवैये का खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है. बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. किसी की तबीयत खराब होने पर गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती है. उन्हें खाट पर उठाकर कर इलाज के लिए ले जाना पड़ता है.  ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुखिया जतरु मुंडा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि लातेहार उपायुक्त को आवेदन देकर इस समस्या से जल्द अवगत कराया जायेगा.

खनन से करोड़ों का हो रहा राजस्व प्राप्त, फिर भी नहीं बना सड़क

इधर मुखिया के तेतरगढ़ा  टोला पहुंचने पर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे. ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार कोई मुखिया हमारे गांव में आया है. मुखिया जतरु मुंडा ने कहा कि उनकी पहल पर उक्त टोले में एक जलमीनार लगाया गया है. माल्हन पंचायत में खनन क्षेत्र से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है. इसके बाद भी क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य नहीं किया जा रहा है. पंचायत में आज भी कई ऐसे क्षेत्र है, जंहा जाने के लिए सड़क तक नहीं है. इस संबंध में मैंने कई बार जिला स्तरीय डीएमएफटी की बैठक में भी उठा चुका हूं. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई पहल नहीं की गयी है. मौके पर भुनेश्वर गंझू,सुगा देवी,गांगी देवी,जिरवा देवी,मंगरी देवी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही