Search

 
 
 

चंदवा : कार सवार ने एक नंबर देकर कहा- फोन करना तुम्हारे खाते में आएंगे एक लाख

 

फ्रॉड की आशंका से सशंकित हैं ग्रामीण

Chandwa : लातेहार के चंदवा प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लोग फ्रॉड करने का नया तरीका बता रहे हैं. दरअसल चंदवा निवासी बसंत गंझू अपने किसी निजी काम से साइकिल से चंदवा -मैक्लुस्कीगंज महुआमिलान सड़क से जगराहा जा रहे थे. इसी दौरान गुरीटांड़ के पास पीछे से एक कार सवार आया और बसंत को रोककर पूछा कि तुमको आवास मिला है. जब बसंत ने कहा हां मिला है, तो पूछा कि खाता में पैसा आता है. बसंत ने कहा नहीं आता है. इसके बाद कार सवार ने बसंत को एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि शाम में इस नंबर पर फोन करना तुम्हारे खाता में एक लाख रुपये आएंगे. फ्रॉड की आशंका को देखते हुए बसंत ने "शुभम संदेश" संवाददाता को इस बात की जानकारी दी. हालांकि बसंत ने इससे संबंधित शिकायत थाने में नहीं की है. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही