Search

 
 
 

चंदवाः दो दिन पूर्व घर से निकले युवक का मिला शव

 
Latehar: चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन-मैकलुस्कीगंज मुख्य पथ से ढोंटी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के नीचे युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान ढोंटी निवासी गणेश गंझु उर्फ भकुरा पिता हिरामन गंझू के रूप में की गई है. वह रांची में रहकर राजमिस्त्री का कार्य किया करता था. पिछले शुक्रवार को वह रांची से वापस अपने घर वापस लौटा था. दो दिन पूर्व गुरुवार को ही वह मंडा देखने के नाम से घर से निकला था और शनिवार को लगभग तीन बजे उसका शव देखा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. वहीं चंदवा पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया. ढाई वर्ष पहले उसके भाई सरयू गंझू की अपराधियों ने हत्या कर दी थी. कारणों का पता आज तक नहीं चल पाया. इसे भी पढ़ें-बड़ा">https://lagatar.in/defeat-to-scotland-two-time-champions-out-of-icc-odi-world-cup/">बड़ा

उलटफेर : स्कॉटलैंड से हार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही