Search

 
 
 

चंदवा : रेलवे ट्रैक के किनारे खोदे गए गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 
Chandwa :  चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत के बरकाकाना-बरवाडीह रेल मार्ग के किनारे ठेकेदार के द्वारा खोदे गए गड्ढे में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला. मृतक की उम्र करीब 65-70 साल के बीच बतायी जा रही है. सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने बुजुर्ग के शव देखा और इसकी सूचना चंदवा पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश में जुट गई. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, मगर किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी. इस घटना के संबंध में माल्हन पंचायत के मुखिया जतरु कुमार मुंडा ने कहा कि रेल मार्ग साइट पर ठेकेदारों के द्वारा जहां-तहां गड्ढा खोदवा कर छोड़ दिया गया है. जिसमें पानी भरा हुआ है. आये दिन गांव के जानवर इसमें गिरकर मर रहे हैं. जिसका मुआवजा भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है. मुखिया ने आशंका जताई है कि वृद्ध भी गड्ढे में गिर गया होगा और समय पर पानी से नहीं निकल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/former-army-chief-naravane-said-foreign-agencies-are-involved-in-manipur-violence/">

 पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अच्छा नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही