Search

 
 
 

चंदवा : जतरा में होता है रिश्तों का मिलन- जतरु मुंडा

 
Chandwa  :  प्रखंड क्षेत्र के मालहन पंचायत के नवाटोली में लगने वाले जतरा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुखिया जतरु कुमार मुंडा भी तैयारी की जानकारी लेने पहुंचे. मुखिया ने कहा की आगामी 11 अक्टूबर मंगलवार को अमावस्या बूढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर जतरा का आयोजन किया जाता है, जो कि हमारे पूर्वजों के द्वारा वर्षों से चला आ रहा है. मुखिया ने कहा कि जतरा पूर्वजों द्वारा दिया गया एक वरदान है, जो की हमारे लिए गर्व की बात है, हमें यह बूढ़ी पुर्णिमा जतरा के रूप में विरासत में मिली है. इसके मान-सम्मान एवं आयोजन को बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है. जतरा में कई रिश्तों का मिलन होता है, दूर-दराज से लोग मेला जतरा देखने के लिए आते हैं. जतरा मेला को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क व आस-पास की साफ सफाई करने का निर्णय लिया. सुचारू तरीके से जतरा एवं पूजा को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष सुरेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष कलेश्वर गंझू, सचिव रुपेश गंझू, उपसचिव घिरन गंझू, कोषाध्यक्ष प्रकाश गंझू को बनाया गया. मौके पर अबुल अंसारी, फूलेशन गंझू, देबिया गुड्डू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–भैंसों">https://lagatar.in/vande-bharat-train-collided-with-buffalo-herd-side-damaged-accident-averted/">भैंसों

के झुंड से टकरायी वंदे भारत ट्रेन, अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त, हादसा टला [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही