Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवाः सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक रांची रेफर

Latehar: चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच 39 रांची-डाल्टनगंज मुख्य पथ पर साई नर्सिंग होम के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. इसमें एक को रांची रेफर किया गया है. मंगलवार रात 8:30 बजे यह घटना हुई. इसमें एक बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में चंद्रदेव सिंह हुटाप (शिक्षक) गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दो अन्य घायल का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में किया गया. चंद्रदेव अपने भतीजे के इलाज से संबंधित जानकारी के लिए साई नर्सिंग होम चंदवा जा रहे थे. उसी वक्त एक बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़कों ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से चंद्रदेव को एंबुलेंस से रांची भेज दिया. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-railways-gave-gift-to-chandil-residents-purushottam-tata-chhapra-and-tata-godda-trains-will-stop/">चांडिल

: रेलवे ने दी चांडिलवासियों को सौगात, पुरुषोत्तम, टाटा-छपरा व टाटा-गोड्डा ट्रेन का होगा ठहराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही