Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : तीन टन चोरी का स्क्रैप लदा पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार

Chandwa: एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप वैन को पकड़ा. जांच में पिकअप वैन से लगभग तीन टन अवैध लोहा (स्क्रैप) बरामद किया गया. साथ ही इस कार्य में संलिप्त भरत उरांव पिता चोरिया उरांव ग्राम दामोदर चंदवा को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पिकअप चालक पंकज जायसवाल भागने में सफल रहा. चंदवा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने उक्त जानकारी दी. थानेदार ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन किया गया था. सदाबर बस्ती से चोरी का लोहा लदा पिकअप वैन जो चंदवा कि ओर जा जा रहा था. पुलिस ने उक्त वैन का पीछा कर चंदवा रेलवे फाटक के समीप पकड़ लिया. मौके से भरत उरांव नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पिकअप वैन का चालक पंकज जायसवाल मौके से भागने मे सफल रहा. चंदवा थाना कांड संख्या 119/23 दिनांक 1/6/23 , धारा 414/34 भादवि दर्ज किया गया. बताते चलें कि इन दिनों चकला स्थित अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट से लोहा चोरी की घटना में इजाफा हुआ है. छापमारी दल में पुअनि जमील अंसारी, पुअनि नारायण यादव तथा सैट 202 के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Breaking-">https://lagatar.in/increased-burden-on-consumers-6-50-increase-in-electricity-rate-new-rate-effective-from-june-1/">Breaking-

कंज्यूमरों पर बढ़ा बोझ : बिजली दर में 6.50 % की बढ़ोतरी, नयी दर एक जून से प्रभावी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही