Search

 
 
 

चंदवा : हाथ‍ियों को भगाने के लिए वन व‍िभाग ने टॉर्च समेत कई सामान बांटे

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत के गांव में हाथ‍ियों का उत्‍पात जारी है. वन विभाग के कर्मचारी दिन रात हाथी को भगाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, पर हाथी क्षेत्र से दूर जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाथ‍ी ग्रामीणों को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए वन विभाग की तरफ से लगातार ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने की सामग्री का व‍ितरण क‍िया जा रहा है. सोमवार को चकला पंचायत के तिलैयादामर गांव के ग्रामीणों के बीच टॉर्च, गैस र‍ह‍ित चूल्‍हा और मोबिल का व‍ितरण क‍िया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार के निर्देश में इन सामग्र‍ियों का वितरण क‍िया गया. सामग्री व‍ितरण में वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार का सहयोग रहा. मौके पर वनकर्मी बीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार पांडेय, सुमित कुमार गुप्ता, अनुराग पांडेय, विश्वास देव पांडेय, मंगल भुइयां उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/latehar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही