Chandwa : कृषि शुल्क विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है. बुधवार से राज्यभर के थोक व्यापारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इसका असर चंदवा में भी देखने को मिला. चंदवा क्षेत्र के व्यापारियों ने बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को स्वत: ही बंद कर आंदोलन का समर्थन किया. व्यवसायी संघ चंदवा के आह्वान पर व्यापारियों ने सरकार के काले कानून का विरोध अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके कर रहे हैं. बता दें कि राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय मंगलवार को किया गया था. चंदवा कुसुम टोली के अजीत बताते हैं बुधवार को बाजार लगता था. हमलोग साप्ताहिक बाजार में हरी साग-सब्जियों के साथ अन्य दैनिक सामान की खरीदारी करते हैं. लेकिन बुधवार को हड़ताल के कारण बाजार बंद रहा. सब्जी व अन्य घरेलू सामान नहीं खरीद पाया, पता नहीं यह हड़ताल कब तक रहेगा. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking
: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद [wpse_comments_template]
चंदवा : व्यापारियों ने बंद रखी अपनी-अपनी दुकानें, राज्यव्यापी आंदोलन का किया समर्थन

Leave a Comment